Breaking News

काशीपुर: हेलो , आपका बेटा रेप केस में हमारी कस्टडी में है,दस लाख दे दो,पूर्व महिला पार्षद के पास आया साइबर ठगों फोन

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च 2024)

काशीपुर। पूर्व पार्षद के साथ साइबर ठगों ने दस लाख रुपए की ठगी करने का प्रयास किया। मामले में पूर्व पार्षद के पति द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।

मो० कटरामालियान निवासी राजकुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आज सुबह पौने दस बजे उनकी पत्नी  कविता यादव पूर्व पार्षद के मोबाईल पर  7500823397 नंबर से फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि आपका लडका तीन लडको के साथ रेप केस में पकड़ा गया है और हमारी कस्टडी में हैं। आप बताओ क्या करना है, यदि केस रफा दफा करना है तो 10 लाख रूप्ये का इंतजाम कर लों। नहीं तो आपके लडके को 10 साल की सजा हो जायेगी। जबकि उनका पुत्र उस समय सुबह दुकान पर बैठा हुआ था।  बाद में उन्होंने उस नंबर पर फोन करना चाहा तो फोन नहीं मिला ।

राजकुमार यादव ने पुलिस से मामले की जांच करने के लिए तहरीर सौंपी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-