Breaking News

काशीपुर: उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से भू कानून और मूल निवास को लेकर जागरूकता रैली कल, राष्ट्रीय दलों के खिलाफ भारी आक्रोश, आयोजकों का धमाकेदार साक्षात्कार देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2024)

काशीपुर। इन दिनों उत्तराखंड में भू कानून और मूल निवास के मुद्दे पर जगह-जगह आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल 10 मार्च को काशीपुर में भी उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। 

उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र बौड़ाई ने कल होने वाली जागरूकता रैली से पूर्व शब्द दूत को इस रैली को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय दल लगातार छल करते आ रहे हैं। उत्तराखंड के मूल निवासियों को ही उसके अधिकार से वंचित किया जा रहा जो कि अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के चंपावत प्रभारी और काशीपुर से विधायक प्रत्याशी रहे शिव सिंह रावत ने राष्ट्रीय दलों के प्रति अपना रोष जाहिर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड को प्रयोगशाला बना दिया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी की आवश्यकता तो है पर प्रयोग के तौर पर उत्तराखंड में ही क्यों लागू की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में क्यों नहीं यूसीसी लागू की गई। 

दोनों नेताओं ने कहा कि कल काशीपुर में होने वाली रैली में कुमाऊं के अनेक शहरों से आकर लोग भागीदारी करेंगे। इसके लिए उन्हें पूर्व सेनानी एकता समिति का लिखित समर्थन मिला है। वहीं तमाम अन्य संगठनों की ओर से भी उन्हें समर्थन दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हजारों की संख्या में लोग कल होने वाली रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के अस्तित्व और अस्मिता को बचाने के लिए इस जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जन जागरूकता रैली  गोली चौक चामुंडा परिसर के पीछे से उप जिलाधिकारी कार्यालय तक जायेगी और अपना ज्ञापन सौंपेगी।

रैली के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रशासन व पुलिस को सूचित कर दिया है। प्रशासन की ओर से रैली के आयोजन की अनुमति निर्धारित नियमों के तहत दी गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-