Breaking News

महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर दोमुहानी नदी तट पर भव्य महाआरती, बन्ना गुप्ता ने लगाई आस्था की डूबकी

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2024)

शिवरात्रि के अवसर पर बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में दोमुहानी नदी तट पर आस्था की डुबकी लगाई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ नदी में पहले पूजा- अर्चना की। इसके बाद बनारस के पुरोहितों के साथ उन्होंने आरती में हिस्सा लिया। बन्ना गुप्ता घंटो जय भोलेनाथ, हर- हर शंभू बोलते हुए ताली बजाते दिखे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दोमुहानी नदी तट पर दिन- रात एक कर सीढ़ियां बनायी गयी है, जिससे श्रद्धालुओं को अब नदी तट पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए नदियों को संरक्षित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि स्वर्णरेखा व खरकई नदी तट के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि स्वर्णरेखा महासंगम के दौरान शहर के लोगों ने भगवान भोलेनाथ का विहंगम 28 फीट की आकृति देखी। इस दौरान खास तौर पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया था, जिसमें म्यूजिक की धुन पर भगवान भोलेनाथ, पार्वती व भगवान गणेश की आकृति बन रही थी। इस दौरान काफी आकर्षक आतिशबाजी की गयी। करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी हुई, जिसने हर किसी को आकर्षित किया। मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50,000 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बनारस से आए 21 पुरोहितों ने जहां भव्य आरती की। वहीं डमरू व शंख की ध्वनि माहौल भी को भक्तिमय बना रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ये सच है झूठ नहीं :प्रमाणित किया जाता है कि डॉग बाबू (Dog Babu), पिता (Father) कुत्ता बाबू (Kutta Babu), माता (Mother) कुतिया देवी (Kutiya Devi), ग्राम. चौंकिए मत अपने देश में बन गया कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र, कार्रवाई की तैयारी

🔊 Listen to this सरकारी पोर्टलों पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-