Breaking News

उत्तराखंड: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च, 2024)

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

इधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसके तहत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-