Breaking News

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव को बनाएगी उत्तराखंड प्रभारी, जल्द होगी घोषणा, काशीपुर से भी है नाता

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च, 2024)

समाजवादी पार्टी मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाने जा रही है। जल्द ही इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी। सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के मुताबिक समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में एक वैचारिक विकल्प के रूप में उतर कर खड़ी हो चुकी है।

अरविंद यादव ने कहा कि आज भी पहाड़ से राजधानी जाने के लिए उत्तर प्रदेश की सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। राज्य के पास राजधानी जाने के लिए राज्य की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए डिंपल यादव को प्रभारी बनाए जाने के लिए हामी भर दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में सभी सीटो पर सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

दरअसल, डिंपल यादव का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। उनका जन्म वैसे तो 1978 में पुणे में हुआ था। लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ा है। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरसीएस रावत और माता चंपा रावत उत्तराखंड के काशीपुर में ही रहते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-