World Obesity Day: मोटापा आज के दौर की सबसे गंभीर परेशानियों में से है. इससे न सिर्फ बड़ी उम्र के लोग बल्कि युवा लोग भी परेशान हैं. मोटापे की वजह से कई सारी हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं. मोटापे की वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोग जैसी समस्याएं हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मोटापा लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है.
WebMD की रिपोर्ट के अनुसार, जब हमारे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है तो हमें कई सारी हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं. अगर किसी इंसान के शरीर का बॉडी मास इंडेक्स 30 या इससे ज्यादा हो तो उसे मोटापे की समस्या होती है. समय रहते अगर मोटापे पर कंट्रोल किया जाए, तो ये कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकतारहै.
दिल के रोग
अमेरिकन लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, मोटापा स्ट्रोक का कारण बन सकता है. अमेरिका में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ही स्ट्रोक है. ज्यादा वजन बढ़ना और हाई ब्लड प्रेशर से दिल के रोग के साथ-साथ स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. थोड़ा सा वेट लॉस करना भी स्ट्रोक का जोखिम कम कर सकता है.
टाइप 2 डायबिटीज
सेन्टर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन यानी CDC के अनुसार, मोटापे के शिकार लोगों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा सबसे ज्यादा होता है. लेकिन आप अपने बेली फैट को कमं करके शुगर के खतरे को कम कर सकते हैं.
ऑस्टियोअर्थराइटिस
ऑस्टियोअर्थराइटिस जोड़ों की दिक्कत हैं. ये घुटने और पीठ को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है. जब आप मोटापे या फिर ओवरवेट की दिकक्तों का सामना करते हैं, जोड़ों पर दबाव ज्यादा पड़ता है. इसके चलते कार्टिलेट घिसने लगती है और ज्वाइंट पेन शुरू हो जाता है.
कैंसर का जोखिम
आपको भी जानकर ये हैरानी होगी कि पेट की चर्बी कई तरह के कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती है. इसके चलते कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और एसोफैगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. कई रिसर्च में तो ये बात भी सामने आई है कि मोटापे के चलतेओवरी और पैंक्रियास के कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है.
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal