Breaking News
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलते सीएम धामी -फाइल फोटो

सीएम धामी के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप स्वीकृत हुई काशीपुर धामपुर रेल लाइन परियोजना

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मार्च 2024)

देहरादून। काशीपुर धामपुर के लिए रेल लाइन की मंजूरी के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले लंबे समय से केंद्र के संपर्क में थे। सीएम धामी ने पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी इस रेलवे लाइन को लेकर मुलाकात कर इसकी आवश्यकता पर जोर दिया था।

सीएम धामी के लगातार प्रयासों के चलते काशीपुर धामपुर के बीच रेल परियोजना को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस रेल परियोजना की बहुत आवश्यकता है। यह रेल परियोजना न केवल लोगों को आपस में जोड़ेगी बल्कि उत्तराखंड में पर्यटन व्यवसाय के लिए भी लाभकारी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने मौजूदा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में दिल्ली में मुलाकात कर इस रेल लाइन की मंजूरी का अनुरोध किया था। सीएम धामी की राज्य के विकास की सोच के फलस्वरूप इस रेल परियोजना को मंजूरी मिली। सीएम धामी ने इस रेल परियोजना के खर्च को केंद्र सरकार से वहन करने का भी अनुरोध किया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-