*आज का पंचांग एवं राशिफल*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शिशिर।
दिन – बुधवार।
तिथि – द्वादशी दिन – १२:२४ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – पुनर्वसु दिन – ०३:१७ मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – अयुष्मान दिन – ०१:०५ मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन दिन – ०८:५८ मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – कुम्भ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४३ मि.।
व्रत – प्रदोष एवं तिल द्वादशी।
पर्व – भीष्म एवं तिल द्वादशी।
*आज विशेष-* *प्रदोष व्रत,वाराह द्वादशी,भीष्म द्वादशी,तिल द्वादशी,तिल से श्रीविष्णु पूजन,भीष्म के लिए श्राद्ध तर्पण दीर्घायु प्रदान करता है,सोपपदा द्वादशी।*
*कल विशेष -* *गुरु पुष्य योग एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – ०५:०० तक,कल्पादि,आज से तीन दिन तक प्रयाग निवास एवं स्नान से पूरे कल्पवास का फल प्राप्त होता है,रवियोग दिन – ०५:०० से।*
राशिफल
मेष राशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।
कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।
धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है |
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal


