Breaking News

काशीपुर में एडवेन बायोटेक ने आयोजित की चिकित्सकों की एक दिवसीय संगोष्ठी

@शब्द दूत ब्यूरो ( 16 फरवरी,2024) ।

“काशीपुर । वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर्स का संगोष्ठी का आयोजन, होटल संस्कृति ग्रीन्स मे होम्योपैथिक कंपनी एडवेन बायोटेक प्रा. लि. द्वारा किया गया है |

संगोष्ठी में काशीपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक और डीलर्स सम्मिलित हुए। इस दौरान  एडवेन ने वर्चुअल टूर के माध्यम से अपनी अल्ट्रा मॉडर्न, एडवांस टेक्नोलॉजी व बिना मानवीय स्पर्श प्लांट में दवाइयाँ कैसे निर्मित की जाती हैं विस्तार से बताया।

एडवेन भारत की पहली होम्योपैथिक कंपनी है जिसके पास NABL, (राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है । कंपनी की प्राथमिकता, शुद्धता, प्रभाविकारिता, गुणवत्ता और सुरक्षा से भरपूर दवाइयों का निर्माण करना और जनता तक पहुंचाना है।

एडवेन के अन्य सहयोगी भी इस संगोष्ठी में शामिल हुए और सभी चिकित्सकों और डीलर्स ने कंपनी की विशेष प्रशंसा की।

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-