Breaking News

काशीपुर: जानलेवा हमले में घायल छात्रा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता दीपक बाली, बचाने वाले पर्यावरण मित्रों को भी किया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी 2024)

काशीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने बीते दिन शहर में एक छात्रा के साथ हुई वारदात पर दुख जताया है। भाजपा नेता दीपक बाली इन दिनों देहरादून में थे। बीती देर शाम वह देहरादून से वापस आये। घायल छात्रा से मिले और उसे घटना के दौरान बचाने वाले पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।

उन्होंने सबसे पहले मुरादाबाद रोड स्थित अस्पताल में पहुंचकर हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा का हाल जाना। वहीं छात्रा के परिजनों से मिलकर अपनी ओर से मदद का आश्वासन दिया।

भाजपा नेता दीपक बाली ने इस घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया वह सराहनीय है।

भाजपा नेता दीपक बाली  महेशपुरा स्थित श्री बाल्मीकि धर्मशाला भी पहुंचे। यहां भाजपा नेता ने उन पर्यावरण मित्रों का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इन्हीं पर्यावरण मित्रों ने हमले के दौरान मदद कर छात्रा की जान बचाई । 

श्री बाली ने कहा कि भगवान बाल्मीकि के वंशज वीर हैं यह उन्होंने सिद्ध करके दिखा दिया है। उन्हीं की बदौलत छात्रा की जान बच पाई है । मैं इन पर्यावरण मित्रों की माताओं को भी नमन करता हूं । समाजसेवी गगन कांबोज ने कहा कि पर्यावरण मित्रों ने छात्रा को बचाकर जो वीरता भरा काम किया है उसके लिए पूरा शहर उनका ऋणी है । 

इस अवसर पर समाजसेवी संजय भाटिया ने भी पर्यावरण मित्रों सफाई नायक रिंकू, सौरभ, तुषार, विशाल और आयुष को सम्मानित किया।इस अवसर पर मुकेश चावला, हरकेश, राजेंद्र पवार, सफाई नायक अजय, गोविंद राम, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा, मनोज बाटला ,सूरज कांबोज उदित शर्मा, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ,शशिकांत गुप्ता सहित बाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-