Breaking News

हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों के विरुद्ध धामी सरकार की सख्त कार्रवाई,127 शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित, पुलिस लेगी कब्जे में,

@शब्द दूत ब्यूरो (12 फरवरी 2024)

देहरादून। हल्द्वानी हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार इन असामाजिक व अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के मूड में हैं।

धामी सरकार की सख्ती के चलते नैनीताल जिला प्रशासन ने हल्द्वानी शहर के 125 लोगों के 127 शस्त्र निलंबित कर दिए हैं। एसएसपी को इन सभी असलहों को पुलिस के पास जमा कराने का आदेश दिया गया है। यही नहीं हिंसा और आगजनी पथराव में शामिल दंगाईयों को पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने थाने की आगजनी में लूटे गए सरकारी कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में तीन एफआईआर भी दर्ज की गईं हैं।

निलंबित 127 लाइसेंसी  असलहों को तत्काल पुलिस को अपने कब्जे में लेने के आदेश दिए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-