Breaking News

काशीपुर: ईडी के छापे के दौरान अवैध हथियार भी मिले भाजपा नेता के घर, पुलिस ने गिरफ्तार किया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पद से हटाया

@शब्द दूत ब्यूरो (08 फरवरी 2024)

काशीपुर। प्रवर्तन निदेशालय की टीम की छापामारी के दौरान भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह के घर से बगैर लाइसेंसी हथियार बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है।

बता दें कि बीते रोज काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के घर ईडी का छापा पड़ा था।  छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने  आईटीआईटी थाने को सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी हेमपुर इस्माइल वार्ड नं0-7 के निवास पर  01 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर के मिले है। सूचना पर थाना आईटीआईटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां से  07 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर के बरामद किए गए। अमित कुमार सिंह इन हथियारों के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् उसे  गिरफ्तार कर थाना आईटीआई में मुकदमा Fir no- 55-2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अमित कुमार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

वहीं भाजपा संगठन की ओर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-