Breaking News

काशीपुर: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद बगैर रजिस्ट्रेशन चल रहा डेंटल क्लिनिक सील, सीएमओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 फरवरी 2024)

काशीपुर। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद यहां जसपुर खुर्द में बगैर रजिस्ट्रेशन व डाक्टर की डिग्री के बगैर चल रहे डेंटल क्लिनिक को आज सीएमओ ने मौके पर पहुंच कर सील कर दिया।

बता दें कि जसपुर खुर्द में सानित डेंटल क्लिनिक के नाम से स्वार रामपुर निवासी दानिश ने क्लीनिक खोला था। इस डेंटल क्लिनिक कों लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर आज सीएमओ के नेतृत्व में क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दानिश के पास न तो कोई चिकित्सकीय डिग्री पाई गई और न ही क्लीनिक का लाइसेंस मिला। दानिश ने अपनी शैक्षिक योग्यता 12 वीं पास बताई।

सीएमओ डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दानिश द्वारा डेंटल हाईजिनिस्ट का कोर्स किया जा रहा है। लेकिन उसके  पास क्लोनिक संचालन के सम्वन्ध में कोई भी पंजीकरण नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर डेंटल चेयर, कई डेन्चर, एलोपैथिक औषधि, इंजेक्शन, सिरिंज, लोकल एनोस्थिसिया (लिगनोकेन), दांत निकालने वाला सामान, इत्यादि डेंटल से सम्बन्धित सामग्री  पाये गये।  दानिश के पास क्‌लीनिक संचालन सम्बन्धित कोई भी डिग्री एवं प्रपत्र नहीं पाये गये । जिस निरीक्षण टीम द्वारा क्लीनिक को तुरंत सील कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान काशीपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ खेमपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-