Breaking News

आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के फैसले को अभिनंदनीय बताया

@शब्द दूत ब्यूरो (03 फरवरी 2024)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिये जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रसन्नता जताई है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

आडवाणी जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रुप में रही, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आपके द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान अविस्मरणीय है।

केन्द्र सरकार द्वारा आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-