Breaking News

काशीपुर: नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी हुये सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जनवरी 2024)

काशीपुर । नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी को जिले में उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य व दायित्व निर्वहन में सराहनीय भूमिका के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान ऊधमसिंहनगर के सीएमओ डॉ मनोज कुमार शर्मा ने  गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। डॉ अमरजीत साहनी यहां राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ अमरजीत साहनी को यह सम्मान मिलने पर उनके सहकर्मियों तथा चिकित्सालय स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-