Breaking News

काशीपुर में 21जनवरी को भजन संध्या का आयोजन, भजन सम्राट ध्रुव शर्मा व स्वर्ण श्री देंगे अपनी प्रस्तुति, भारतीय वैश्य महासंघ व भारत विकास परिषद का संयुक्त आयोजन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जनवरी 2024)

काशीपुर। भजन सम्राट ध्रुव शर्मा और स्वर्ण श्री के भजनों पर झूमेंगे शहर के नागरिक। 21 जनवरी को रामलीला मैदान में भारतीय वैश्य महासंघ तथा भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शाम चार बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए आयोजकों ने बड़े वाहनों के लिए विशेष रूप से पार्किंग की व्यवस्था की है।

आज यहां  महानगर अध्यक्ष भारतीय वैश्य महासंघ सत्यम अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष भारत विकास परिषद आशीष अग्रवाल ने पत्रकारों को इस भजन संध्या की जानकारी देते हुए  बताया  कि यह शाम को 4:00 बजे से भजन संध्या शुरू होगी । जिसके बाद विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

भीड़ में किसी तरह की यातायात अव्यस्था से निपटने के लिए चारों दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसमें रामनगर रोड पर जिंदल बाग, गिरीताल रोड पर संस्कृति ग्रीन, कटोरा ताल रोड पर वेदांत हाइट्स, तो वही जेल रोड पर पार्किंग रहेगी। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को स्थल तक पहुंचाने के लिए निशुल्क ई रिक्शा भी चलाई जा रही है। भजन संध्या में काशीपुर के युवा भजन सम्राट शुभम तिलकधारी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

पत्रकार वार्ता में  सत्यम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल मेंथा, उदित अग्रवाल मेंथा, प्रिंस अग्रवाल, सचिन पैगिया, आशु गोयल, विभु गोयल, सुमित शंकर अग्रवाल, मानिक गुप्ता, गौरव गुप्ता, गौरव गर्ग,शिखर गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-