Breaking News

उत्तराखंड: ठंड से कांपा पहाड़, मैदानी इलाकों में शीत लहर, कोहरे का ओरेंज अलर्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जनवरी, 2024)

भले ही इस सीजन में अभी तक बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड की वजह से लोगों के हाड़ कांप गए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।

बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और पाला पड़ने से सूखी ठंड सता रही है। शुक्रवार को दिन भर घना कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने व तापमान गिरने से कंपकंपी छूट गई। शीत दिवस होने के चलते दिन भर बादल छाने की वजह से अंधेरा जैसा माहौल रहा। देर शाम को हल्का सा सूरज दिखा लेकिन तापमान में कोई असर नहीं पड़ा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पंतनगर का अधिकतम तापमान में भी छह डिग्री कमी के साथ 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.7 और नई टिहरी का भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.8 डिग्री रहा।

शीत दिवस तापमान के 10 डिग्री से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने की बाद होता है। वहीं, अधिकतम तापमान के 6.5 डिग्री और इससे अधिक नीचे गिर जाने के बाद गंभीर शीत दिवस होता है।

प्रदेश के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में गंभीर शीत लहर होने के आसार हैं। जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी।

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा। कोहरा छाने और पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। ऐसे में पहाड़ों में पाला तो मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से प्रदेश भर में लोगों को ठंड सताएगी

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-