Breaking News

उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश में शुरू हुई कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी, शाम पांच बजे तक होगी जांच

@शब्द दूत ब्यूरो (28 दिसंबर, 2023)

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की आशंका को देखते हुए एम्स में कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। ट्राॅमा सेंटर के समीप स्थापित ओपीडी क्षेत्र में फ्लू क्लीनिक के माध्यम से प्रत्येक संदिग्ध रोगी की कोविड जांच की जाएगी। एम्स ने फिलहाल कोविड संक्रमित मरीजों के लिए छह बेड भी रिजर्व किए हैं।

अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक कोविड संदिग्ध व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण जांच के लिए ट्राॅमा सेंटर के सामने कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी एरिया बनाया गया है। इस ओपीडी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कोविड संदिग्ध और फ्लू से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी। इसे ’फ्लू क्लीनिक’ का नाम दिया गया है।

कोरोना की पिछली लहर को देखते हुए ये माना जा रहा है कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलने में माहिर है, इसलिए फ्लू क्लीनिक में प्रत्येक ऐसे मरीज की जांच की जाएगी जो खांसी, बुखार, सर्दी और जुकाम जैसे लक्षणों से प्रभावित हो। आवश्यकता पड़ी तो ऐसे संदिग्ध मरीज का कोविड सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-