Breaking News

ब्रेकिंग: भाजपा पार्षद के देवर को गोलियों से भूना,मौके पर ही मौत

घटना के समय आफिस में बैठा था मृतक।

@शब्द दूत ब्यूरो (28 दिसंबर 2023)

रुड़की(इमरान)।रुड़की में देर रात्रि के समय बाईक सवार हमलावर एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए।गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।हादसे के बाद लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार चालीस वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जगपाल रात्रि समय करीब नौ बजे पनियाला रोड स्थित अपने कार्यालय पर थे।बताया गया है कि तीन से चार लोग ऑफिस पर आए और जोगेंद्र पर ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी।हमले में जोगेंद्र को तीन-चार गोली लगी हैं,जिसमें दो छाती और एक कमर में लगी बताई गई है।गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए,किन्तु तब तक हमलावर बाईक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।

मृतक जोगेंद्र भाजपा पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं,वहीं हादसे के बाद लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।

घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए,इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुट गई‌।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी प्राप्त की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बहुत ही जल्दी इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-