Breaking News

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर पाला जमने से वाहनों की आवाजाही हुई जोखिमभरी, पैदल जा रहे लोग

@शब्द दूत ब्यूरो (14 दिसंबर, 2023)

उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, पाला जमने से वाहनों की आवाजाही भी जाखिमभरी बनी हुई है।

यमुनोत्तरी धाम सहित यमुना घाटी में आज चटख धूप निकली हुई हैं। लेकिन बीते दिनों बारिश-बर्फबारी और फिर मौसम साफ होने पर हाईवे पर हनुमान चट्टी, फूलचट्टी में पाला जमने से वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। अनसोल गाड़ से फूलचट्टी तक वाहनों के फिसलन के भय से लोगों को पैदल आना जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी पैदल चल कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-