Breaking News

हरीश रावत बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ

@शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर, 2023)

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने इस देश के एक और कटु प्रसंग का सर्व स्वीकार्य समाधान निकाला है, इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

हरीश रावत ने कहा, अब केंद्र सरकार को पाक अधिकृत कश्मीर यानि पीओके का भी हल निकाल देना चाहिए, इस काम के लिए पूरा देश साथ है। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, अनुच्छेद 370 लागू करना कोई भूल नहीं थी, बल्कि जिस वक्त यह लागू किया गया, उस वक्त की ऐतिहासिक जरूरत थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पाकिस्तान के आक्रामक रवैये और कुछ वैश्विक शक्तियों के षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए कश्मीर की जनता को विश्वास में लेने के लिए अनुच्छेद 370 लागू किया गया था। समय के साथ हर सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हल्का किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने एक सर्व स्वीकार्य समाधान निकाल दिया है। उन्होंने कहा, आज का पाकिस्तान आर्थिक रूप से विपन्न, टूटा और बंटा हुआ पाकिस्तान है। पीओके में भी असंतोष है। इस कांटे को भी सरकार निकाल बाहर करे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-