Breaking News

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज चंपावत में देवभूमि उद्यमिता योजना का होगा विकास

@शब्द दूत ब्यूरो (11 दिसंबर 2023)

चंपावत। उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “देवभूमि उद्यमिता योजना” की शुरुआत हो गयी है। योजना के क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड को सरकार द्वारा चुना गया है। योजना को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद (ई० डी० आई० आई०) के सहयोग से चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंपावत के वाणिज्य विभाग के डॉक्टर किरण कुमार पंत ने देवभूमि उद्यमिता योजना, स्वरोजगार एवम् उद्यमिता कौशल संवर्धन तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु देवभूमि उद्यमिता योजना के लिए पांच से 10 दिसम्बर 2023 तक ई०डी०आई०आई० अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डा किरन कुमार पंत ने बताया कि छात्रों में छिपे कौशल ही उनके विकास एवं इस क्षेत्र के विकास के माध्यम बनेंगे। इस प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखण्ड के स्थानीय लोगों, युवाओं और विद्यार्थियों में प्रतिभा व कौशल की खोज करने के तरीकों की जानकारी दी गयी। डा पंत ने बताया कि उत्तराखंड राज्य सरकार भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के साथ मिलकर प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी।

योजना के अंतर्गत चंपावत में अवेयरनेस प्रोग्राम, बूट कैंप, प्रशिक्षण कार्यक्रम, आदि का आयोजन किया जायेगा । जिसमें विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं व लोगों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी तथा उद्यमिता विकसित करने की जानकारी दी जाएगी। इस योजना में नियमनुसार फंडिंग भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। कोई भी युवा स्वरोजगार शुरू करने की इच्छा रखने वाले प्रतिभाग कर सकते हैं।

सभी प्रतिभागियों को फैकल्टी मेंटर गाइड करेंगे। मेंटरशिप प्रोग्राम में उच्च शिक्षा विभाग के ट्रेनर्स प्रतिभागियों को उद्यमिता आइडियाज, समस्या का चुनाव, बिजनेस वैल्यू, बी ब्रांडिंग, फंडिंग, उद्यमिता शिक्षा, उत्तराखंड के उत्पाद, पर्यटन, आतिथ्य उद्योग, योग, आयुर्वेद, हर्बल मेडिसिन अवं एरोमेटिक प्लांट्स, फ़ूड प्रोसेसिंग, इत्यादि के बारे में प्रभावी रूप से जानकारी दे कर उनको उद्योग स्थापना में भी गाइड करेंगे। इसी क्रम में गवर्नमेंट पी० जी० कॉलेज चंपावत में भी उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो० (डा०) चद्राराम ने कहा कि चंपावत उत्तराखंड राज्य का सीमान्त जनपद है जहाँ पर उद्यम स्थापना के विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। देव भूमि उद्यमिता विकास योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा तथा इस योजना से महा० वि० के छात्र-छात्रायें एवं स्थानीय नागरिक लाभान्वित होंगे। देव भूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित होने पर शिक्षकों, छात्र-छात्रओं तथा स्थानीय लोगों में प्रसन्नता की लहर है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-