Breaking News

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी में स्कूल बस में लगी आग, दर्जनों बच्चे थे सवार, देखिए तस्वीरें

बस में सवार बच्चों को सुरक्षित निकाला

@शब्द दूत ब्यूरो (09 दिसंबर 2023)

हल्द्वानी (गौरव भट्ट)। आज सुबह यहां बरेली रोड पर मोटाहल्दू के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। जिस वक्त बस में आग लगी उस समय दर्जनों बच्चे उसमें मौजूद थे। आग लगते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।

उधर आग और धुआं देख कर आसपास मौजूद लोग बस की ओर दौड़ पड़े और आनन-फानन में बच्चों को बस में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि किसी बच्चे को किसी तरह का नुक़सान नहीं हुआ। स्कूल बस शैमफोर्ड स्कूल की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी। बच्चों को बाद में दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। बस में संभवतः शार्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-