Breaking News

काशीपुर: बीआरसी में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित हुये कार्यक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2023)

काशीपुर।  अनमोल फाउंडेशन काशीपुर संस्था द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर के द्वारा समाज कल्याण विभाग उधम सिंह नगर के सहयोग से बीआरसी काशीपुर में विश्व दिव्यांग दिवस  मनाया गया।

विश्व दिव्यांग दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमन अनिरुद्ध जिला समाज कल्याण अधिकारी उधम सिंह नगर, आर एस नेगी खंड शिक्षा अधिकारी काशीपुर ,श्रीमती मीनाक्षी चौहान मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन श्रीमती निशा सिंह प्रबंधक विवेकानंद इंटर कॉलेज और सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम कविताएं आदि प्रस्तुत की lजिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध  ने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग पेंशन आदि दी जा रही हैंl दिव्यांग जनों के उत्साहवर्धन के लिए अनमोल फाउंडेशन द्वारा ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहे हैं यह सराहनीय कार्य है।

आरएस नेगी खंड शिक्षा अधिकारी काशीपुर ने दिव्यांग बच्चों के लिए किए गए कार्य के लिए अनमोल फाउंडेशन के परिवार और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी कि आपके द्वारा दिव्यांग बच्चों का सार्वभौमिक विकास किया जा रहा है । इस मौके पर सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की जागरूकता के बारे में जानकारी दी और बताया कि जिन दिव्यांग जनों के UDID कार्ड नहीं बने हैं।  वह हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

मंच का संचालन  पीसी जोशी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं मुख्य सलाहकार अनमोल फाउंडेशन द्वारा किया गया इस मौके पर मोहम्मद यासीन समा ,पिंकी चौहान इकरार अहमद गगनदीप और कुछ दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सम्मानित किया गया साथ ही सभी दिव्यांग बच्चों को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से स्कूल बैग वितरित किए गए। साथी समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सभी दिव्यांग ऑन और उनके माता-पिता के लिए भोजन की व्यवस्था की गई l इस मौके पर डॉ प्रशांत सिंह श्रीमती मीरा सिंह श्रीमती रेखा बेलवाल श्रीमती रूपा शर्मा चाइल्ड हेल्पलाइन से सुनील और दिव्यांग बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: श्रीराम इंस्टिट्यूट में “टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-