Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने परिवहन अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 दिसंबर 2023)

कोटद्वार। भाजपा समर्थक की गाड़ी का चालान होने से लैंसडाउन के भाजपा विधायक दिलीप महंत ने परिवहन विभाग के अधिकारी को खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने बीच सड़क पर ही अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया।

ये घटना कोटद्वार के कोड़ियां की है। विधायक दिलीप महंत और परिवहन अधिकारी हरीश सती के बीच हुए इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर लोगों ने इसे सत्ता की हनक बताया। अपने समर्थक की गाड़ी का चालान होने से भाजपा विधायक काफी गुस्से में लग रहे थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-