आज की सबसे बड़ी खबर: सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को बाहर निकलना शुरू, सभी 41श्रमिकों को निकाला गया, सीएम धामी कर रहे मुलाकात
November 28, 2023573 Views
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिको से कर रहे हैं मुलाकात। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी है मौजूद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिको और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। बाहर निकाले जा रहे श्रमिको के परिजन भी हैं टनल में मौजूद। टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जाएगी। सभी श्रमिकों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। फिलहाल बाहर निकाले गए सभी श्रमिक स्वस्थ बताये जा रहे हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण हो रहा है।