Breaking News

पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ में बर्फबारी, निचले इलाकों में छाया कोहरा

@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर, 2023)

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-