Breaking News

काशीपुर: बीच सड़क पर सवारियां बैठाने पर एस पी ने किया बस को सीज, दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था पर पुलिस है मुस्तैद

@शब्द दूत ब्यूरो (10 नवंबर 2023)

काशीपुर। व्यस्त सड़क पर बस रोककर सवारियां बैठा रही बस को आज सायं एस पी अभय सिंह ने सीज कर दिया। दीपावली के मद्देनजर इन दिनों रामनगर रोड पर काफी भीड़ और यातायात का दबाव है। पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए एक अभियान चलाया है।

एस पी अभय सिंह ने बताया कि इसी दौरान आज शाम रामनगर रोड पर रामलीला मैदान के सामने एक निजी बस बीच सड़क पर रोककर सवारियों को बैठा रही थी। यातायात व्यवस्था के निरीक्षण पर वह पुलिस टीम के साथ वहां मौजूद थे। उन्होंने तत्काल बस को सीज करने की कार्रवाई की और बस को कोतवाली में खड़ा करवा दिया है।

एस पी अभय सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान निर्धारित स्थान पर ही बस चालक व परिचालक सवारियां बैठायें। ताकि ट्रैफिक संचालन में कोई बाधा न हो और आम जन को दिक्कत न होने पाये।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-