Breaking News

काशीपुर: दीपावली पर प्रदूषण के स्तर की मानिटरिंग, स्थिति नहीं है संतोषजनक, देखिए वीडियो क्या कहते हैं क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर 2023)

काशीपुर। काशीपुर समेत राज्य के आठ शहरों में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दीपावली के मौके पर 15 दिनों की वायु गुणवत्ता तथा ध्वनि अनुश्रवण की मानिटरिंग कराई जा रही है। राज्य में प्रदूषण को लेकर सरकार गंभीर है।

प्रत्येक वर्ष दीपावली के 7 दिन पहले और 7 दिन बाद तक की वायु गुणवत्ता तथा ध्वनि अनुश्रवण के लिए ये मानिटरिंग कराई जाती है। काशीपुर में राजकीय चिकित्सालय में इसके लिए संयंत्र लगाया गया है। 

राज्य के जिन शहरों में ये मानिटरिंग कराई जा रही है उनमें देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रूद्रपुर हल्द्वानी तथा नैनीताल शामिल हैं। टिहरी और नैनीताल में यह पहली बार हो रहा है।

काशीपुर स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी ने शब्द दूत को बताया कि काशीपुर में प्रदूषण की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती है। पिछले दिनों काशीपुर राज्य के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में बताया गया था। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण यह था कि यहां राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रदूषण मापने के लिए संयंत्र लगा है। जीजीआईसी में निर्माण कार्य चल रहा था, प्रदूषण मापने के यंत्र में सेंसर लगा होता है। निर्माण कार्य की वजह से प्रदूषण का स्तर ज्यादा आया। क्योंकि उसमें सेंसर लगे होते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में काशीपुर का प्रदूषण 100 ए  क्यू आई से ऊपर रहा है। जबकि 50 से 100 तक होना चाहिए। ऐसी स्थिति में शहर के प्रदूषण मानकों के आधार पर संतोषजनक नहीं कहे जा सकते हैं। फिलहाल 19 नवंबर तक शहर की वायु गुणवत्ता व ध्वनि अनुश्रवण पर नजर रखी जाएगी। खासकर दीपावली के दिन क्या स्थिति रहती है यह भी देखा जायेगा।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-