Breaking News

काशीपुर में भीषण हादसा:ब्रेजा कार पिकअप से भिड़ी,एक महिला समेत दो की मौत,दो घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (07 नवंबर 2023)

काशीपुर। बाजपुर रोड हुई एक भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताए जाते हैं। ब्रेजा कार और पिंक अप की भिड़ंत होने से ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। कार में चार लोग सवार थे। आईटीआई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा से आ रहे श्रद्धालुओं की ब्रेजा कार बल्ली के ढाबे के पास एक पिकअप से भिड़ गई।

इस दर्दनाक हादसे में  ब्रेज़ा सवार राघवेंद्र चौबे पुत्र स्वर्गीय रविंद्र चौबे निवासी वसारत पुर थाना शाहपुर उत्तर प्रदेश एवम सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे निवासी ग्राम आमघाट थाना चरियार पुर जिला देवरिया उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है । जबकि  प्रेम पांडे और श्याम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए है।

दुर्घटना की सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पहुंचे । दुर्घटना की वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जाम खुलवाया‌ और  घायलों को अस्पताल पहुंचाया । ब्रेजा कर में सवार लोग यात्री बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस अपने घर  लौट रहे थे।

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-