@शब्द दूत ब्यूरो (06 नवंबर 2023)
काशीपुर। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दशम राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ब्लूमिंग स्कालर्स एकेडमी के छात्र ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक जीते। पदक विजेता छात्र को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई दी गई।
ये प्रतियोगिता 01 नवंबर को आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ हंस फाउण्डेशन की देवी मंगला माता तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ब्लूमिंग स्कालर्स एकेडमी के छात्र छात्राओं ने न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर व जनपद स्तर पर चयनित होने के बाद राज्य स्तरीय बैडमिंटन व योग टीम में प्रतिभाग किया। अभिषेक सागर ने 100 मीटर रेस में स्वर्ण तथा 200 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया।
योग टीम में हंसिका नेगी, हर्षिता बिष्ट, अनिरूद्ध, कृष्णा, प्रियांशु,राजन,एकांश, अर्पित रावत, खुशी, दीपांशी शामिल थे।योग टीम ने सहायक अध्यापिका नमिता पंत के निर्देशन में प्रतिभाग किया।
विद्यालय प्रबंधक जीतेंद्र दत्त देवलाल, प्रधानाचार्य हरिओम सपरा,बी ई ओ आर एस नेगी, ब्लाक खेल समन्वयक श्रीमती नवानी, श्रीमती भावना भटनागर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



