Breaking News

काशीपुर: 19 गढ़वाल राईफल्स ने मनाया अपना 36वाँ स्थापना दिवस

@शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर 2023)

काशीपुर। 19 गढवाल राईफल्स ने मनाया अपना 36वाँ स्थापना दिवस लक्ष्मी गार्डन कुंडेश्वरी में मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया।

स्थापना दिवस समारोह में  बटालियन के सेवारत अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारी, जेसीओ और जवानों और उनके परिवारों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन महान सैनिको के प्रति आभार प्रकट किया गया जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया। कार्यक्रम में वीर नारियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया । उसके बाद मातृ शक्ति की म्यूजिकल चेयर रेस आयोजित की गई। जिसमें श्रीमति सरस्वती चौहान पत्नी हवलदार संदीप सिहँ चौहान विजेता रहीं।

कार्यक्रम में सूबेदार मेजर बुलाराम उप्रेती , कैप्टन विजय पाले सिहरावत, सूबेदार चंदनसिंह, सूबेदार दिनेश सिंह, सु०मेजर जयपाल सिंह समेत अनेक लोगों शामिल रहे।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-