ब्रेकिंग: तड़के फिर भूकंप से डोली उत्तराखंड में धरती
October 5, 2023675 Views
@शब्द दूत ब्यूरो (05 अक्तूबर 2023)
दो दिन पहले आये भूकंप के झटकों से लोग उबरे नहीं थे कि उत्तरकाशी में आज सुबह फिर तीन बजकर पचास मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। सुबह तड़के आये भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है।