Breaking News

काशीपुर में आवारा गौवंश को लेकर लापरवाही का नतीजा,बीच सड़क पर भिड़े दो सांड,एक नाली में गिरा, देखिए वीडियो कैसे बची जान?

@शब्द दूत ब्यूरो (21 सितंबर 2023)

काशीपुर। लापरवाही के चलते आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची। आई हास्पिटल रोड कटोराताल में दो सांड आपस में भिड़ गए जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक सांड नाले में जा गिरा।

मौके पर काफी लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। इस बीच कुछ युवाओं ने बड़ी मशक्कत के बाद सांड को नाले से बाहर निकाला। बता दें कि शहर में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है। ऐसे में इन आवारा गौवंश की वजह से जहां आते जाते राहगीरों विशेष रूप से बुजुर्गो और बच्चों के साथ कभी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-