@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर, 2023)
सूबे के पहाड़ी जिलों में अगले चार दिन हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार को भी बारिश के भारी को देखते हुए ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारहवीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal