@शब्द दूत ब्यूरो ( 06 सितंबर, 2023)
हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला दिया है। इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी।
फिलहाल इस मामले की जांच विजिलेंस कर रही है और इस मामले में पूर्व आईएफ़एस किशन चंद जेल जा चुके हैं। हाल ही में, विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनके पुत्र के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर भी बरामद किये थे, जिनकी जांच की जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
