Breaking News

उत्तराखंड: गुलदार ने दादी की गोद से खींचकर चार साल की बच्ची को बनाया निवाला

@शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर, 2023)

यूं तो उत्तराखंड के समूचे पहाड़ी जिलों में बाघ और गुलदारों की दहशत कायम है, लेकिन पौड़ी जिले के श्रीनगर और आसपास के इलाके के बाशिंदे इन दिनों गुलदारों के साए में जीने को मजबूर हैं।

विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर गए हुए थे। घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर गुलदार के तीन शावक दिखे थे। चौरास इलाके में भी गुलदार देखा गया। उधर, ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाने दिया जाएगा।

 

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-