Breaking News

उत्तराखंड: अगले चार दिनों तक रहेगा बारिश का प्रकोप, 27 अगस्त के बाद राहत की उम्मीद

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अगस्त, 2023)

उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य में जनजीवन अस्तव्यस्त है और मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है, क्योंकि इसके बाद मानसून धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के आसार हैं।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-