Breaking News

उत्तराखंड: चमोली में आफत की बारिश से उफान पर नदियां

@शब्द दूत ब्यूरो (23 अगस्त, 2023)

चमोली में हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। थराली के सोल क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण पिण्डर नदी उफान पर है । नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी थराली में नदी किनारे रहने वाले भवनों तक पहुचने से आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है । नदी किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने एलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में नदी किनारे रहने वाले लोगों को एतिहातन सतर्क रहने के निर्देश भी दिए हैं।

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली चमोली, कोतवाली कर्णप्रयाग व थाना थराली पुलिस लगातार नदी किनारे रहने वाले लोगों को लगातार अनाउंसमेंट कर सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-