Breaking News

काशीपुर: एस आर एफ फाऊंडेशन ने डिजाइन सेंटर में कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाली प्रशिक्षार्थिनियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2023 )

काशीपुर।  एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस में राजकीय हथकरघा डिजाइन केंद्र में डिजाइनिंग कोर्स कर रही 17 प्रशिक्षार्थिनियों ने बेसिक कंप्यूटर कोर्स पूरा करने पर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गये।

इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में एटीडीसी इंचार्ज  श्रीमती शशि मनराल एवम श्रीमती कुमकुम पोखरिया ने सभी प्रशिक्षार्थिनियों  बीसीएलएसी सर्टिफिकेट प्रदान किए। साथ ही इस बेसिक कोर्स के लिए एसआरएफ फाउंडेशन की सराहना करते हुए  कहा कि यह बेसिक कोर्स इन लड़कियों के कंप्यूटर के अगले चरण के कोर्स करने में बहुत सहायता करेगा। इन सभी लड़कियों ने डिजाइनिंग कोर्स करने के साथ – साथ बेसिक कंप्यूटर कोर्स भी पूर्ण किया है जो आगे चलकर डिजाइजिंग कोर्स में डिजिटल प्लेटफार्म को उपयोग करने में काफी मदद करेगा।

एटीडीसी इंचार्ज एवम मुख्य अतिथि द्वारा इस कार्यक्रम के संचालन हेतु संपूर्ण एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम राजाराम ( प्लांट हेड),  राकेश राणा ( प्लांट हेड), अंकित कुमार (एच आर मैनेजर), शाहनवाज (सहायक अधिकारी) और एसआरएफ फाउंडेशन की टीम निर्मल सिंह, अर्श सिद्दीकी और अवतार सिंह की प्रशंसा की।

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-