Breaking News

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, रामपुर में होटल जमींदोज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अगस्त, 2023)

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। कई जगह नेशनल और स्टेट हाईवे अवरूद्ध होने के भी समाचार हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले भी खाली कराया जा चुका था।

सोनप्रयाग में अवैध अतिक्रमण के तहत चिह्नित 65 दुकानों में से 40 को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। तीन दिनों में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक कुल 265 दुकानें तोड़ी गई हैं। ये सभी कच्ची व अस्थायी दुकानें रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के दोनों तरफ अवैध तरीके से बनाई गईं थी।

वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे भी बाधित बताया जा रहा है।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-