Breaking News

कोटाबाग क्षेत्र के ओखलढूंगा में भारी बारिश से तबाही,पचास परिवार हुये प्रभावित, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अगस्त 2023)

कोटाबाग। भारी बारिश के चलते नैनीताल विधानसभा में कोटाबाग के ग्राम पंचायत ओखलढूंगा में लगभग 50 परिवारों के घरों और गौशाला में पानी और मलवा घुसने से भारी नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की पूरी फसल नष्ट हो गई है

बताया जाता है कि प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित किया गया है। ग्राम प्रधान प्रति चौरसिया और छेत्र पंचायत सदस्य नंदन चौधरी ग्रामीण हीरा भंडारी,गणेश पटवाल,मोहन चौरसिया,मोहन जोशी, आदि ने प्रशासन से किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा और डोन नाले में तटबंध बनाने की मांग की गई है। इस नाले पर तटबंध बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन की उपेक्षा के चलते यहां के निवासियों को हर बरसात में नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-