Breaking News

काशीपुर: केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर जुटे शिक्षाविद,अब तक हुये क्रियान्वयन की दी जानकारी, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2023)

काशीपुर। केन्द्रीय विद्यालय में आज नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर जिला स्तरीय प्रेस वार्ता में तीन वर्ष की उपलब्धियों पर शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे।

केंद्रीय विद्यालय काशीपुर के  प्राचार्य  चेतन अरोरा के संचालन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में नई शिक्षा नीति-2020 के महत्व व् इसके क्रियान्वन हेतु अब तक किये गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने बताया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुकूल बहु विषयक शिक्षा के माध्यम से भारत को एक- जीवंत ज्ञान समाज और वैश्विक ज्ञान महाशक्ति में बदलना है‌।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन अरोरा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा एवं सजगता तथा इसके सारगर्भित उद्देश्यों की पूर्ति के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी शिक्षा नीति के अनुरूप प्रवेश आयु में बदलाव किया गया है। बालवाटिका का आरम्भ, निपुण, विद्याप्रवेश, विद्यांजलि तथा कौशल विकास व जादुई पिटारा एवं खिलौना आधारित शिक्षण विधि के माध्यम से पठनपाठन को और आकर्षक तथा रोचक बना दिया गया है। शिक्षकों को भी इस शिक्षा नीति के अनुरूप समयस-मय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।  शिक्षा की प्रक्रिया को आनंदमई बनाने के लिए बच्चों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि नई शिक्षा नीति 2020 की शुरुआत 29 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी तथा आगामी 29 जुलाई को 2 दिवसीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईटीपीओ प्रगति मैदान नई दिल्ली में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में देशवासियों को संबोधित करेंगे।

29 जुलाई को सभी विद्यालयों को इस कार्यक्रम के प्रसारण को बच्चों को लाइव दिखाए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे बच्चों को नई शिक्षा नीति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो सके।

संयुक्त प्रेस वार्ता में श्रीमती कंचन जोशी, प्राचार्या जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर, श्रीमती मालिनी शर्मा प्राचार्या आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर, अजय कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी, रामेन्द्र ओझा प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुर उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-