Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२३ जुलाई २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – वर्षा।
दिन – रविवार।
तिथि – पंचमी दिन – ०८:५२ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दिन – ०५:१० मि. तक उपरांत हस्त |
योग – परिघ दिन – १२:५६ मि. तक उपरांत शिव |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:२४ मि.।
सूर्यास्त – ०६:४४ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं |

आज विशेष

राष्ट्रीय श्रावण मास आरंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – ०५:१० मि. तक उपरांत सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रात,रवियोग दिन – ०५:१० मि. से,यायी जययोग दिन – ०८:५२ मि. तक ।

कल विशेष

अति दुर्लभ मलमासीय श्रावण ससोमवार व्रत प्रदोष विधि की भांति सायंकाल श्रीउमामहेश्वर पूजन,दोषसंघ विनाशक रवियोग सायं – ०६:५६ मि. तक,यायी जययोग दिन – ०९:५४ मि. से सायं – ०६:५६ मि. तक ।

राशिफल

मेष राशि – आज कहीं से अचानक कुछ लाभ संभव है, अनावश्यक खर्च से बचें,परिवार में प्रसन्नता रहेगी,धार्मिक स्थल का भ्रमण हो सकता है,आलस्य को हावी न होने दें।

वृष राशि – आज घर बाहर मनो-बिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा, ब्यापार के अंदर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, घूमने-फिरने से मन में बदलाव आयेगा, दिन अच्छा है।

मिथुन राशि – आज मांगलिक कार्यों के पीछे धन व्यय हो सकता है,विलासिता की वस्तुयें की खरीद हो सकती है,बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा,मौसमी बिमारी के कारण दिन बाधित हो सकता है।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, यदि सही दिशा में अपने कार्य में लगे रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी,दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि – आज दिन उत्तम है, आध्यात्मिक उन्नती के आसार बन रहे हैं, गुरुजनों की सेवा का लाभ मिलेगा,भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी आपस में मेल-जोल बना कर चलें।

कन्या राशि – आज दिन अच्छा है,पूर्व में लिये गये कर्ज को धीरे धीरे चुकाने की चेष्टा करें ऋण भार में कमी आयेगी,आतिथ्य सत्कार के अवसर मिलेंगे, किसी कार्य के लिए सोच समझ के निर्णय लें परिणाम अच्छे मिलेंगे।

तुला राशि – आज दिन उत्तम है,आयु का लाभ मिलेगा,पुरुषार्थ के द्वारा आय एवं लाभ के क्षेत्र में उन्नती होगी,जरुरतमंद को दान करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन मध्यम फलदाई है उच्च कल्पनाशिलता का रंग मन मस्तिष्क में छाया रहेगा अतः पूरे जोश के साथ कार्य करने के मूड में रहेंगे,पराक्रम का कार्य भी सफलता में सहायक होगी।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है,गरिष्ठ भोजन के कारण परेशानी हो सकती है परहेज करना बेहतर होगा,बाहरी स्थानों के माध्यम से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि – आज दिनचर्या संतुलित व्यतीत होगा,कर्म क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,संतान की उन्नती के कारण मन हर्षित रहेगा।

कुंभ राशि – आज मकान वाहन आदि के लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं,नौकरी के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा,श्री नारायण का स्मरण करें सब मंगल होगा।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है, धार्मिक कार्य संपन्न होंगे,पराक्रम के कारण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,आप अपने कार्य करते रहें कुलदेवता का स्मरण करते हुए।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-