Breaking News

काशीपुर: सीएम धामी के नगर निगम में प्रवेश करते ही एक शख्स के साथ ऐसा क्यों करना पड़ा पुलिस को? देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2023)

काशीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर निगम में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को पहुंचे। जनता के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच सीएम धामी के लोकार्पण और शिलान्यास स्थल पर पहुंचने से पहले एक पुलिस अधिकारी की कैमरे में कैद हो गई। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए रास्ता साफ करने के लिए तैनात पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति को पीछे से कालर पकड़ कर खींचते हुए दिखाई दिए। वह व्यक्ति लगभग एक निर्जीव वस्तु की तरह गिरते गिरते बचा। उस व्यक्ति को पुलिस अधिकारी खींचते हुए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-