Breaking News

काशीपुर: प्रशासनिक लापरवाही से “एक्सिडेंटल जोन” बनी गिरीताल रोड पर फिर हुई दुर्घटना,बाइक सवार हुआ चोटिल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2023)

काशीपुर।‌ दुर्घटनायें हमेशा वाहन चालकों की गलती से होती है आमतौर पर यही मान लिया जाता है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही भी दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है।

काशीपुर की गिरीताल रोड प्रशासनिक लापरवाही के चलते एक्सिडेंटल जोन बन गई है। यहां अक्सर छोटी मोटी और गंभीर दुर्घटना होती रहती है। लेकिन बार बार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर समय समय पर प्रशासन को आगाह भी किया जाता रहा है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आज अपराह्न साढ़े चार बजे गिरीताल रोड पर स्पीड ब्रेकर पर दो बाइक आपस में टकराई और एक बाइक सवार चोटिल हो गया। दरअसल यहां बने स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर न लगने से वाहन चालकों को ये स्पीड ब्रेकर का आभास नहीं हो पाता।

आज एक बाइक सवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। स्पीड ब्रेकर का अंदाजा न लगने से उसे अचानक ब्रेक लगाना पड़ा इसी बीच पीछे से आ रही बाइक संतुलन खोने से उससे टकरा गई और दोनों बाइकें वहीं पर गिर गई। एक बाइक सवार को इस घटना में काफी चोट आई। मौके पर काफी भीड़ लग गई लोगों ने किसी तरह उसे उठाकर बैठाया।

अपने आप में सामान्य लगने वाली यह दुर्घटना गंभीर भी हो सकती थी।गनीमत रही कि बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं लगी। लेकिन यहां दुर्घटना लगातार होती रहती हैं।कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-