Breaking News

अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले चार बुजुर्गो की आग की लपटों में दब गईं चीखें

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई, 2023)

मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास अंबाला हरिद्वार हाईवे पर सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार बुजुर्गों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई।

आग लगते ही कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इसके बाद देखते ही देखते चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जल गई। लोगों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

आग इतनी भीषण थी कि उन्हें कार से बाहर निकलने तक का मौका भी नहीं मिला और चारों अंदर ही जिंदा जल गए। इसके बाद शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-