Breaking News

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जल सत्याग्रह पर बैठे हरीश रावत, प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बाढ़ प्रभावित लक्सर और हरिद्वार में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही पानी में धरने पर बैठ गए। रावत ने सरकारी मशीनरी पर बाढ़ का पानी निकालने के लिए‌ पुख्ता इंतजाम ना करने का आरोप लगाया‌‌‌ है।

हरीश रावत के मुताबिक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे और जिस तेजी से राहत पहुंचाई जानी चाहिए थी उस हिसाब से काम नहीं किया जा रहा इसीलिए उन्हें धरने पर बैठना पड़ रहा है। गौरतलब है कि हरीश रावत ने ऐलान किया था कि अगर पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया गया तो वो जल‌ सत्याग्रह करेंगे। अल्टीमेटम की मियाद खत्म होने के साथ ही हरीश रावत पानी में धरना दे रहे हैं।

दरअसल, हरीश रावत कल से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की इस सक्रियता को 2024 चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-