Breaking News

स्टिंग ऑपरेशन का जिन्न: उत्तराखंड सरकार गिराने के लिए किसने किया इन्वेस्टमेंट? आडियो क्लिप हुई जारी, सूबे की राजनीति किसने गरमायी? सुनिये वायरल आडियो क्लिप

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड की राजनीति में स्टिंग का जिन्न काफी लंबे अरसे से कई नेताओं को परेशान कर रहा है। साल 2016 में जो हुआ वो सबने देखा। उत्तराखंड में कैसे बगावत हुई, कैसे सरकार गिरी, कैसे राष्ट्रपति शासन लगा और कैसे सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया ये पूरी दुनिया ने देखा। ये लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐसा दौर था जिसे शायद ही कोई राज्य दोहराना चाहेगा।

16-17 मार्च 2016 के दौरान का घटनाक्रम हैरान करने वाला था। उसके बाद एक‌‌‌ स्टिंग ने उत्तराखंड की राजनीति को हिला कर रख दिया। स्टिंग मामले की अभी भी सीबीआई जांच चल रही है और मामला अदालत में है। आखिर स्टिंग ऑपरेशन के पीछे क्या मकसद था और पर्दे के इसके पीछे कौन-कौन किरदार थे? इसे लेकर भी बार बार सवाल उठते रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब एक ऐसा ऑडियो जारी किया है जिसमें स्टिंग से जुड़ी कुछ बातें हो रही हैं। 10 लाख, 13 लाख और 70 लाख की चर्चा हो रही है। हरीश रावत ने कहा है कि मैं इसी इनवेस्टमेंट का शिकार हूं। बातचीत कौन कर रहा है, कहां हो रही है इसकी कोई जानकारी हरीश रावत ने नहीं दी है। मगर जो ऑडियो पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें तीन लोगों की तस्वीर है, तीन लोग बात कर रहे हैं जिसमें उत्तराखंड सीएम गिराने में कितने रुपये खर्च हुए ये बात भी की जा रही है। इसके अलावा स्टिंग ऑडियो में कुछ अपशब्द भी कहे जा रहे है।

ये ऑडियो हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस बातचीत में इनवेस्टमेंट की भी बात हो रही है। बहरहाल हरीश रावत पर जो आरोप लगे और उसके बाद जो भी हुआ वो अब इतिहास है मगर एक नये ऑडियो क्लिप के जरिये हरीश रावत ने सियासी धमाका करने की कोशिश की है। जिसके बाद स्टिंग मामले पर नये सिरे से सियासी घमासान मचना तय है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-