Breaking News

शौर्य डोभाल की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी, तीरथ के लिए खतरे की घंटी

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई, 2023)

राजधानी देहरादून में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शौर्य डोभाल की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। शौर्य की इस मुलाकात को उनकी पौड़ी संसदीय सीट की दावेदारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि शौर्य डोभाल ने इससे इनकार किया है लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया है कि अगर पार्टी कहेगी तो वो जरूर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और पहाड़ के विकास के लिए उनका जो विजन है उस आधार पर काम करेंगे।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बेचैनी ज्यादा है। किसे टिकट मिलेगा और किसका टिकट कट जाएगा इसपर सस्पेंस बरकरार है। कयास लगाया जा रहा है कि पौड़ी सीट से सांसद तीरथ रावत के टिकट पर भी खतरा मंडराने लगा है। पौड़ी सीट पर शौर्य डोभाल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। शौर्य डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे हैं और सियासी लिहाज से अक्सर उनकी सक्रियता की चर्चा होती रहती है।

शौर्य डोभाल ने पहाड़ों से हो रहे पलायन पर भी चिंता जाहिर की है और इसे रोकने के लिए तेजी से काम करने की वकालत की है। शौर्य डोभाल की बातों और उनके रुख से साफ हो रहा है कि वो चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में सवाल यही है कि क्या तीरथ रावत का टिकट कट‌ जाएगा? क्या तीरथ को बीजेपी घर बिठा देगी? बीजेपी वैसे भी हर चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार बदलने पर भरोसा करती है। ऐसे में शौर्य डोभाल की चुनाव लड़ने की अटकलों को नकारा नहीं जा सकता, जो तीरथ रावत के लिए जरूर टेंशन का सबब है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-